पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आंधी से सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंधी की वजह से सड़क पर गिरा पेड़।

भास्कर न्यूज| बारसोई

मंगलवार की अहले सुबह अचानक आई आंधी से बारसोई में जगह-जगह पर काफी क्षति हुई है। कई स्थानों पर पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। इसकी वजह से घंटों यातायात प्रभावित रहा। वहीं बारिश से सड़कों पर जलजमाव हो गया है। बारिश की वह से मकई की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। अभी भी कई किसानों की फसल खेत में है। बताते चलें कि नगर पंचायत क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर पेड़ की टहनी टूटकर गिरने से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। वहीं ग्रामीणों के सहयोग से सड़क पर गिरे हुए पेड़ की टहनी को काट कर हटाया गया तब जाकर आवागमन सुचारू हो सका।

खबरें और भी हैं...