खानापूर्ति करने वाले बीएलओ पर होगी कार्रवाई : एसडीओ
मंगलवार को प्रखंड के सभा भवन में एसडीओ पवन कुमार मंडल की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर एसडीओ ने कहा कि जो भी बीएलओ स्थल जांच किए बिना मतदाता सूची का पुनरीक्षण किए हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकतर देखा जाता है कि कर्मी द्वारा एक स्थान पर बैठकर ही मतदाता सूची का निर्माण कार्य स्थानीय जान पहचान के लोगों से पूछ कर मनमाने तरीके से किया जा रहा है। जिससे सूची में भारी गड़बड़ी होती है परंतु मेरे रहते लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी क्योंकि यह मामला निर्वाचन से जुड़ा हुआ है। वहीं 132 अनुपस्थित बीएलओ पर कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। ज्ञात हो कि 2019 में होने वाले आम चुनाव की तैयारी को लेकर फोटो निर्वाचन सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया।