बारसोई नगर पंचायत के रघुनाथपुर मोहल्ले के 40 परिवारों को सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी जियाउल हक के द्वारा कबी अंत्येष्टि योजना की राशि वितरित की गई। विदित हो कि गरीब परिवार के लोगों को उनके सदस्यों की मौत के बाद दाह संस्कार के लिए तीन हजार रुपए की राशि दी जाती है। इस संबंध में बीडीओ ने कहा कि कबीर अंत्येष्टि के लिए राशि का अभाव था इसकी वजह से वितरण में देरी हुई। राशि का आवंटन होते ही लाभुकों के बीच राशि का वितरण कर दिया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी पार्षद भी उपस्थित थे।