पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

योग से तन और मन रहता है स्वस्थ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार को बारसोई नगर पंचायत के सनराइज स्कूल के प्रांगण में 30 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में 21 मई से 21 जून तक योग संबंधी जानकारी लोगों को दी जाएगी। केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जय भारत योग सेवा ट्रस्ट के सहयोग से उक्त शिविर चल रहा है। योग प्रशिक्षक रवि राज के द्वारा योग का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से तन व मन स्वस्थ रहता है। इस संबंध में किशनगंज से आए रविराज ने कहा कि बारसोई में पांचों योग केंद्र बनाए गए हैं जिसमें पोद्दार टोला, स्टेशन रोड, आरबीडी पारा, पीडब्ल्यूडी मैदान एवं ज्योति पब्लिक स्कूल शामिल हैं। जहां प्रत्येक केंद्रों में छह दिन तक निःशुल्क योग की शिक्षा दी जाएगी। वहीं योग की विशेषता बतलाते हुए रविराज ने कहा कि नित्य योग करने से चेतना शक्ति बढ़ती है। इसके साथ ही आत्मबल एवं आत्मविश्वास का विकास होता है। इसीलिए नई युवा पीढ़ी के साथ-साथ औरत, बूढ़े, बच्चों सभी के लिए योग बहुत ही उपयोगी हैै। इस अवसर पर योग शिक्षक जितेंद्र कुमार दत्त, विद्यालय संचालक सह शिक्षक अनिल कुमार भगत, आशीष कुमार दास व अशोक कुमार साह सहित अन्य भी उपस्थित थे।

बारसोई में योगाभ्यास में शामिल विद्यार्थी।

खबरें और भी हैं...