तीन दिनों से शहर में उत्पात मचा रहा बंदर, तीन को कर दिया जख्मी
वासेपुर गैंग अब बरवाअड्डा क्षेत्र में जमीन कब्जाने की कोशिशों में जुटा है। इसके लिए गैंग के लोग धमकाने और मारपीट करने से भी गुरेज नहीं कर रहे। रविवार को ऐसे ही मामले में कुख्यात फहीम खान के भाई शेर खान समेत आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये सब हथियार और लाठी-डंडे लेकर पंडुकी में जमीन पर कब्जा करने गए थे। वहां अशोक लीलैंड कंपनी की वर्कशॉप तैयार की जा रही थी। शेर खान और उसके गु्र्गों ने मजदूरों को धमकाकर काम बंद करा दिया।
खबर मिलने पर बरवाअड्डा थानेदार दिनेश कुमार अपने दल के साथ पहुंचे, तो गुंडे भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने खदेड़कर छह काे पकड़ लिया। वहां से बिना नंबर की दो स्काॅर्पियो, एक ब्रेत्जा और एक अॉल्टो कार जब्त की गई। एक अन्य वाहन से कुछ गुंडे भाग निकले। शेर खान और एक अन्य बाद में थाने पहुंचे और पंडुकी की जमीन अपनी होने का दावा करने लगे। पुलिस ने उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। निर्माणाधीन वर्कशॉप के साइट इंचार्ज प्रदीप मंडल की शिकायत पर बरवाअड्डा थाने में शेर खान और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आठों को मंगलवार को जेल भेज दिया जाएगा।
खबर करने पर पिंजरा लेकर पहुंचे वन कर्मी, पर पकड़ नहीं सके
सिटी रिपोर्टर | धनबाद
तीन दिनों से शहर में एक बंदर उत्पात मचा रहा है। इसने रविवार को पॉलिटेक्निक मोड़ के पास होटल संचालक रामदेव पंडित के हाथ को नोचकर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया। रामदेव अपने होटल के बहार बैठे थे। तभी बंदर ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इधर, स्थानीय लोगों ने वन विभाग को खबर दी, तो कर्मी सिर्फ एक पिंजरा लेकर बंदर को पकड़ने पहुंच गए। घंटों दौड़-भाग करने के बाद भी बंदर उनकी पकड़ में नहीं आया। पिछले तीन दिनों में बंदर की वजह से जख्मी होने का यह तीसरा मामला सामने आया है। इससे पहले, शुक्रवार को पीके राय कॉलेज के पास पशुपालन विभाग के कर्मचारी प्रदीप कुमार के हाथ को भी बंदर ने गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। शनिवार को आरपीएफ के सिपाही को बंदर ने इस कदर जख्मी किया कि वे अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। बंदर ने शनिवार को ही रणधीर वर्मा चौक पर एक बाइकसवार को एक घंटे तक उलझाए रखा था। तस्वीर खींच रहे एक फोटोग्राफर को भी उसने तमाचा जड़ दिया था।
जख्मी बेकारबांध के होटल संचालक रामदेव पंडित।