पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • एम्स से प्रवीण ने मां व पत्नी से की बात, कहा मैं ठीक हूं, चिंता न करें

एम्स से प्रवीण ने मां व पत्नी से की बात, कहा-मैं ठीक हूं, चिंता न करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलाबारी में घायल बीएसएफ जवान प्रवीण मिश्रा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुक्रवार को गोविंदपुर आसनवनी मिश्रडीह के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। कैंडल मार्च मिश्रडीह गांव से निकाला गया। पूरे गांव में भ्रमण कर घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की गई। गांव में पले बढ़े प्रवीण के घायल होने की सूचना पर शुक्रवार को दिनभर उनके घर लोगों का आना-जाना लगा रहा। घायल प्रवीण की स्थिति जानने के लिए लोग उत्सुक थे। परिजनों सेेे उनके ठीक होने की सूचना मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

बीएसएफ जवान के स्वास्थ्य लाभ के लिए निकाला कैंडल मार्च।

मां और प|ी से की बात

गोलीबारी में घायल बीएसएफ जवान प्रवीण को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर दिल्ली पहुंचे प्रवीण के भाई राजीव ने दिल्ली एम्स से ही प्रवीण की बात मां और उसकी प|ी से कराई। प्रवीण ने मां से कहा कि आपके आशीर्वाद से अब मैं ठीक हूं। उन्होंने मां और प|ी से कहा कि अब चिंता की कोई बात नहीं है। पति के घायल होने की सूचना उनके एक दोस्त ने फोन पर गुरुवार को दी थी। बीएसएफ के कर्नल ने भी प्रवीण के घायल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रवीण को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को प्रवीण के पिता सुधीर मिश्रा, मां शंकरी देवी और प|ी खुशी मिश्रा दिल्ली रवाना हुई हैं।

खबरें और भी हैं...