नालंदा कॉटेज में बीसीसीएल के रिटायर्ड डॉक्टर को लूटा
बरवाअड्डा | बरवाअड्डा मेमको मोड़ के पास स्थित नालंदा कॉटेज में शुक्रवार देर रात हथियार बंद अपराधियों ने बीसीसीएल के रिटायर्ड चिकित्सक डाॅ आरके सिंह को बंधक बना कर लाखों रुपए लूट लिए। वारदात रात एक बजे की है। कमरे की खिड़की की ग्रिल काटकर अपराधी घर में घुसे और पहले तल्ले पर सो रहे डॉ सिंह को बंधक बना लिया। घर में घुसे चार अपराधियों के हाथ में हथियार थे। उन्होंने दुपट्टे से हाथ-पैर बांधकर पेट के बल बिस्तर पर लिटा दिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर पूरे घर को खंगाल डाला। अपराधी दो घंटे में लाखों की संपत्ति लेकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद डॉ सिंह ने किसी तरह उठकर लाइट जलाई और शोर मचाया। पड़ोसी खिड़की के रास्ते घर में आए और उन्हें बंधन मुक्त किया। पता चलने पर बरवाअड्डा थानेदार मौके पर पहुंचे। डॉ सिंह के मुताबिक, डकैत 30 लाख रुपए मांग कर रहे थे। कहा कि बैंक से 30 लाख रुपए निकाले हैं, वे कहां हैं। रुपए नहीं होने की बात कहने पर अपराधियों ने हाथ-पैर बांध दिए।
घर में अकेले थे चिकित्सक
डाक्टर आरके सिंह घर में अकेले थे। प|ी और बेटे के यहां गई हुई है। शुक्रवार कर रात खाना खाने के बाद वह घर के पहले तल्ले पर सोने चले गए, जहां रात में घर में प्रवेश कर अपराधियों ने उन्हें कब्जे में ले लिया। चिकित्सक के मुताबिक अलमीरा तोड़ कर अपराधी 1.75 लाख नकद, 1.80 लाख का डायमंड सेट के अलावा सोने के जेवरात, लैपटॉप और मोबाइल आदि लूट लिए। सोने के कितने गहने अपराधियों के हाथ लगे यह प|ी के आने के बाद ही पता चल पाएगा। डाक्टर सिंह ने बताया अपराधी आपस में बंगला व टूटी फूटी हिंदी में बात कर रहे थे।