पीएम आवास घोटाला मामले में पंसे के खिलाफ प्रपत्र क गठित
लातेहार | जिले के बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत बेतला पंचायत में तीन पीएम आवास घोटाले के मामले में संलिप्त पंचायत सेवक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। डीसी के निर्देश पर बरवाडीह बीडीओ दिनेश कुमार ने पंचायत सेवक संतोष कुजूर के खिलाफ प्रपत्र (क) गठित कर इसकी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी है। गौरतलब हो कि लाभुकों की शिकायत पर पूर्व में ही पीएम आवास घोटाले की जांच जिला से गठित टीम द्वारा की गई थी, जिसमें पंचायत सेवक संतोष कुजूर के अलावा बेतला मुखिया संजय सिंह, पारा शिक्षक अब्दुल हलीम, स्वयंसेवक शोएब अख्तर व प्रखंड के कंप्यूटर ऑपरेटर सुदेश्वर राम की सहभागिता सामने आई थी।