केंद्रीय विद्यालय के लिए अभियान शुरू
बरवाडीह रेलवे स्टेशन रोड में केंद्रीय विद्यालय खोलने के रेलवे के प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार से अपना अधिकार अपना सम्मान मंच की ओर से हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई। यह अभियान बस-स्टैंड, बाबा चौक व बाजार क्षेत्र में चलाया गया।
हस्ताक्षर अभियान के बाद मंच के माध्यम से एक मांगपत्र रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा और जल्द से जल्द केंद्रीय विद्यालय खुलवाने की मांग की जाएगी। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय सांसद, विधायक, सभी रेल यूनियन समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को भी ज्ञापन देकर बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लंबित प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने में पहल करने की मांग की जाएगी। ज्ञात हो कि करीब दो वर्ष पूर्व बरवाडीह रेलवे स्टेशन रोड में केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव हाजीपुर के जीएम और धनबाद रेल मंडल के डीआरएम द्वारा रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है तथा दोनों ने विद्यालय के लिए स्थल का चयन भी कर लिया है।
हस्ताक्षर अभियान में मंच के संस्थापक शशि शेखर, मयंक विश्वकर्मा, इंदुभूषण सिन्हा, सुबोध सोनी, मनीष सिंह, विवेक कुमार विक्की, डब्लू अंसारी, मुकेश मिश्रा समेत कई लोग शामिल थे।