- Hindi News
- National
- डुमरी में झामुमो नेता की हत्या मामले में सात नामजद समेत 9 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
डुमरी में झामुमो नेता की हत्या मामले में सात नामजद समेत 9 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
डुमरी । झामुमो के पंचायत अध्यक्ष बासुदेव महतो की हत्या के मामले में डुमरी पुलिस ने सात नामजद समेत नौ आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक बासुदेव मंडल के पुत्र दिलीप मंडल के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दिलीप मंडल ने कहा कि 14 अप्रैल की दोपहर सवा बारह बजे उनके ट्रैक्टर चालक शंकर हांसदा ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि पिता बासुदेव मंडल को कुछ लोग घेर कर मार रहे हैं।
सूचना पर वह मां गीता देवी के साथ बाइक से हेठ मुरकुंडो पहुंचा, तो देखा कि कुछ लोग पिता को पीट रहे हैं। देखते ही वे लोग बाइक स्टार्ट कर हाथ में तलवार, टांगी चमकाते भागने लगे। देखा कि एक बाइक से जीतकुंडी के बरवाडीह निवासी हसीम अंसारी, जीतकुंडी नीचेटोला निवासी नरेश मंडल व जीतकुंडी ऊपरटोला निवासी गणेश मंडल, दूसरी बाइक से जीतकुंडी ऊपरटोला निवासी उमेश मंडल, जीतकुंडी बरवाडीह निवासी अबुल अंसारी और मुमताज अंसारी और तीसरी बाइकसे जीतकुंडी बरवाडीह निवासी आलम अंसारी समेत दो अन्य लोग भाग रहे थे। जाते-जाते नरेश मंडल ने फायरिंग भी की। जब पिता के पास पहुंचे तो देखा कि वे लहुलुहान होकर गिरे पड़े हैं और उनकी मौत हो गई है।