पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्राओं को एक माह तक दिया जाएगा मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण

छात्राओं को एक माह तक दिया जाएगा मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कराटे प्रशिक्षुओं के साथ बरवाडीह थानेदार।

भास्कर न्यूज | बरवाडीह

बुधवार को बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के पंचमुखी मंदिर रोड में संचालित बाल भारती आवासीय विद्यालय में स्कूली छात्राओं के लिए मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि बरवाडीह थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने किया। प्रशिक्षण के दौरान मार्शल आर्ट के ट्रेनर मदनलाल ने प्रखंड के विभिन्न स्कूलों से लगभग दो दर्जन से अधिक छात्राओं का चयन करके मार्शल आर्ट प्रशिक्षण देने हेतु बाल भारती आवासीय विद्यालय में लाया है, जहां मदनलाल द्वारा इन बच्चियों को लगभग एक महीने तक मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में मौजूद छात्राओं को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी रतन सिंह ने कहा कि आज के दौर में बेटियों को अपनी आत्मरक्षा के लिए खुद से तैयार रहना होगा और उनकी आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट से बड़ा कोई हथियार नहीं हो सकता है, इसलिए बेटियों को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देनेवाले प्रशिक्षक के साथ-साथ वैसे अभिभावक भी बधाई के पात्र हैं, जो अपनी बेटियों को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिलवा रहे हैं। मौके पर बरवाडीह थाना के सामने राजेंद्र कुमार, प्रशिक्षक मदनलाल, जंगबहादुर समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...