पोखरीकला में कई चापानल खराब
बेतला | पोखरीकला पंचायत में ज्यादातर चापानल खराब है, जिससे ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। पोखरीकला पंचायत समिति सदस्य मंसूर आलम ने बताया कि पोखरीकला गांव में करीब एक सौ से अधिक चापानल हैं। इसमें आधा से अधिक खराब है। कई ग्रामीणों ने मुखिया को चापानल बनाने के लिए लिखित आवेदन दिया। कुछ चापानल ही बनाए गए। डीसी राजीव कुमार ने बरवाडीह में समीक्षा बैठक के दौरान सभी मुखिया को चापानल बनवाने के निर्देश दिए थे। मरम्मत कार्य धीमी गति से चलने से ग्रामीण पानी के लिए इधर-उधर भटकने को विवश हैं।