पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आवास आवंटन के पूर्व लाभुक का भूमि सत्यापन कराना जरूरी

आवास आवंटन के पूर्व लाभुक का भूमि सत्यापन कराना जरूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाडीह में बीस सूत्री की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।

भास्कर न्यूज | बरवाडीह

शुक्रवार को बरवाडीह कौशल भवन के सभागार में आयोजित बीस सूत्री की बैठक से विद्युत विभाग और पेयजल विभाग के अधिकारियों के नदारद रहने के कारण नाराज बीस सूत्री के अध्यक्ष और सदस्यों ने बैठक स्थगित करते हुए दोनों विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की अनुशंसा करके जिला उपायुक्त को भेज दिया।

बैठक के दौरान बीस सूत्री सदस्य अशोक प्रसाद और अश्फाक मुन्ना से लगातार प्रखंड क्षेत्र में अनियमित विद्युत आपूर्ति होने और पेयजल विभाग द्वारा इस प्रचंड गर्मी में पानी की समस्या को गंभीरता से नहीं लेने और लगातार बीस सूत्री की बैठक की अवहेलना का आरोप लगाते हुए ऐसे विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की, जिसे संज्ञान में लेते हुए बीस सूत्री अध्यक्ष इकबाल सिंह और सचिव सह बीडीओ दिनेश कुमार ने कार्रवाई की अनुशंसा दोनों विभाग के संबंधित अधिकारी पर कर दी है। वहीं, बैठक के दौरान बीस सूत्री सदस्य अशोक प्रसाद द्वारा प्रधानमंत्री आवास को लेकर प्रस्ताव लाया गया कि आवास के आवंटन के पूर्व लाभुक के भूमि का सत्यापन कराया जाए, ताकि बाद में भूमि को लेकर कोई शिकायत या विवाद उत्पन्न न हो। बैठक में सीडीपीओ माया रानी, बीईईओ कमलेश सिंह, रेंजर उमाशंकर सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रदीप सिंह, चंदन कुमार, अशोक प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...