पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किराए के घर में चल रहा है केचकी का आंगनबाड़ी केंद्र

किराए के घर में चल रहा है केचकी का आंगनबाड़ी केंद्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेतला | केचकी पंचायत में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का अपना भवन नहीं रहने के कारण किराए के घर में चल रहा है। इस कारण केंद्र का संचालन भी ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। केचकी पंचायत के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में 40-40 बच्चों का नामांकन है, जिसमें कचनपुर केंद्र संख्या दो किराया के मकान में चल रहा है, जिसका किराया विभाग द्वारा दो सौ रुपए प्रतिमाह दिया जाता है। वहीं सरईडीह केंद्र सेविका के निजी घर में चल रहा है। बखोरीडेरा केंद्र का भवन काफी जर्जर हैं, जिसमें न खिड़की है न दरवाजा है। किसी तरह उसी में सेंटर को चलाया जा रहा है। गौरतलब हो कि लगभग 10 साल पहले तीन लाख की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भवन का निर्माण किया जा रहा था, लेकिन वह अभी तक अधूरा पड़ा हुआ है। बरवाडीह सीडीपीओ माया रानी ने बताया कि जिला के अधिकारियों को भवन के अधूरा रहने की रिपोर्ट कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...