बेतला | बरवाडीह प्रखंड के ग्राम कुटमू में प्राइवेट रॉयल पब्लिक स्कूल में गर्मी की छुट्टी अब तक नहीं हुई है। चिलचिलाती धूप में बच्चे स्कूल जाने को विवश हैं। सरकारी नियम-कानून को ताक पर रखकर विद्यालय चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रखंड के सारे विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी हो गई है सिर्फ एकमात्र रॉयल पब्लिक स्कूल सोमवार को भी खुला रहा। इधर, स्कूल प्रबंधक चंदन से संपर्क नहीं हो सका है। इधर, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी केके सिंह ने बताया कि प्राइवेट स्कूल की छुट्टी के लिए कोई चिट्ठी नहीं आई है, लेकिन सरकारी विद्यालय में गर्मी की छुट्टी हो चुकी है।