दुर्जागिन मंदिर के पास महिलाओं का लगा रहा तांता
दुर्जागिन मंदिर के पास महिलाओं का लगा रहा तांता
बरवाडीह | बरवाडीह में वट सावित्री व्रत के मौके पर दुर्जागिन मंदिर के पास वर्षों पुराने बरगद पेड़ के नीचे पूजन करने के लिए दिनभर महिलाओं भीड़ उमड़ी रही। व्रत को लेकर निर्जला उपवास रखी सुहागिन महिलाओं ने पेड़ में महंत द्वारा उच्चारित वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रक्षा सूत्र बांधते हुए अपने पति केे दीर्घायु की कामना की। बरवाडीह की ज्योति देवी, रजनी शर्मा, पिंकी कुमारी, कंचन गुप्ता, नूतन विश्वकर्मा, श्यामली शर्मा, शोभा देवी आदि सुहागिन महिलाओं ने बताया कि यह व्रत अपने पति की दीर्घायु के लिए की जाती है।