पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनरेगा के निर्माणाधीन कूप में गिरने से मजदूर की मौत

मनरेगा के निर्माणाधीन कूप में गिरने से मजदूर की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाडीह | मंगलवार को बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत मोरवाई पंचायत के सैदुप ग्राम पुरानी बस्ती टोला में मनरेगा के निर्माणाधीन कूप में काम करने के दौरान गिरने से काम कर रहे मजदूर मिखाइल हेम्ब्रम उर्फ मुखिया की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सैदुप ग्राम के बर्नवास पूर्ति का मनरेगा के तहत कूप निर्माण कार्य चल रहा था, जहां काम करने के दौरान मजदूर मिखाइल का पांव फिसल गया और वह सीधे कूप में जा गिरा। कूप में लगभग 9 से 10 फीट पानी होने के कारण वह उसमें डूब गया। जब तक वहां मौजूद अन्य मजदूर उसे बचाने का प्रयास करते, तब तक मिखाइल की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद कूप से मृतक मजदूर के शव को निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। इधर, बीडीओ दिनेश कुमार ने बताया कि कूप में मजदूर के गिरने से मौत के मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही प्रावधान के तहत उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...