25 किलोमीटर दूर बरवाला ब्लॉक में होगा डेवलपमेंट वर्क
-शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर बरवाला ब्लॉक में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट की ओर से रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल व कमर्शियल एरिया बनाने के लिए प्लानिंग की गई है। इसके तहत डिपार्टमेंट की ओर से बरवाला का मास्टर प्लान तैयार किया गया है।
45 मीटर चौड़ी होगी सेक्टरों के बीच मेन डिवाइडिंग रोड। वहीं सेक्टरों की इंटर्नल रोड्स 24 मीटर चौड़ी रखी जाएंगी।
100 एकड़ का होगा एक सेक्टर का एरिया
606 एकड़ में होंगे रेजिडेंशियल व इंडस्ट्रियल एरिया
150 एकड़ में बसाया जाएगा इंडस्ट्रियल एरिया
07 डिस्पेंसरी की साइट आधा एकड़ से लेकर एक एकड़ के बीच में होगी।
बरवााला में बनाए जाने वाले सभी सेक्टरों की कनेक्टिविटी नेशनल हाईवे-73 से दी जाएगी, ताकि ट्रांसपोर्टेशन में कोई दिक्कत न हो।
प्लानिंग में अर्बनाइज्ड एरिया में 8 सेक्टर्स बनाए जाएंगे।
278 करोड़ रुपए पहले फेज में खर्चे जाएंगे
50 से ज्यादा कटेंगे इंडस्ट्रियल प्लॉट्स