पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बरवाला में कच्चे कर्मचारियों का उठाया कचरा सड़क पर बिखेरा

बरवाला में कच्चे कर्मचारियों का उठाया कचरा सड़क पर बिखेरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों व दमकल कर्मचारियों का पालिका कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरनारत कर्मचारियों द्वारा नपा कार्यालय पर ताला जड़ने के बाद लगातार दो दिनों से यहां कामकाज पूरी तरह ठप होकर रह गया। बुधवार सुबह नपा सचिव सहित कोई भी कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचा। वहीं अपने कार्यों के लिए लोग पूरा दिन पालिका कार्यालय के चक्कर लगाते रहे। धरने की अध्यक्षता जितेंद्र बागड़ी ने व संचालन सुनील कुमार ने किया। धरनारत कर्मियों को ऑल हरियाणा पॉवर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य के नेता सूबे सिंह कादयान, दमकल विभाग की यूनियन के जिला प्रधान संदीप सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष वजीर सरोहा ने संबोधित किया।

वहीं हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बाबू लाल बहबलपुर ने भी अन्य अध्यापकों के साथ मौके पर पहुंच कर कर्मियों का समर्थन किया। पुलिस को दी गई शिकायत में नपा सचिव राजेंद्र सिंह ने कहा है कि कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय पर ताला जड़ दिया है। इसके चलते नगर पालिका का सारा काम काज ठप हो गया है।

शहर के मुख्य मार्ग पर कचरे से भरी ट्राली खाली करते धरनारत कर्मचारी।

नए कर्मचारियों से झड़प

नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को सफाई ठेकेदार के माध्यम से कुछ नए कच्चे कर्मचारियों को सफाई कार्य के लिए लगाया था। सुबह जब ये कर्मी शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कचरा ट्रैक्टर-ट्राली में लोड कर शहर से बाहर फेंकने जा रहे थे। धरने पर बैठे कर्मचारियों को जानकारी मिल गई। ट्राली में कचरा लोड कर नए कच्चे कर्मचारी स्टेट बैंक के सामने पहुंचे तो उन्हें धरनारत कर्मियों ने रुकवा लिया व ट्राली को नेशनल हाईवे पर ही अनलोड कर दिया। दोनों पक्षों में झड़प भी हुई।

खबरें और भी हैं...