पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनपीएस के तहत मिलने वाली पेंशन मात्र केवल एक छलावा : ढिल्लो

एनपीएस के तहत मिलने वाली पेंशन मात्र केवल एक छलावा : ढिल्लो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेंशन बहाली संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को बिजली निगम के प्रांगण में एक जनवरी 2006 के बाद लगे सभी विभागों के कर्मचारियों की मीटिंग की गई। मीटिंग की अध्यक्षता बिजली निगम कर्मी धर्मवीर फौजी ने की। मीटिंग को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे संगठन के हिसार जोन के प्रभारी राजवीर ढिल्लो ने कहा कि एनपीएस एक बीमारी है और इसके तहत मिलने वाली पेंशन केवल एक मात्र छलावा है।

उन्होंने कहा कि इसके प्रमाण के तौर पर अभी अभी रिटायर हुए कर्मचारियों को पेंशन के तहत मिल रही 900 व 800 रुपए की राशि को देखा जा सकता है। धर्मवीर फौजी ने कहा कि कर्मचारियों के खून पसीने की कमाई को जिस प्रकार से शेयर बाजार में लगाकर कर्मचारियों के साथ धोखा किया जा रहा है। मीटिंग में बरवाला ईकाई की कोर कमेटी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से धर्मवीर फौजी, अनिल, राजेश टाक, राकेश, राममेहर, नरेश, संजय, सुरेंद्र जेवरा को शामिल किया गया। मीटिंग में मुख्य रुप से नरवाना इकाई के उपाध्यक्ष मनोज दनौदा, सफीदों से यूनिट प्रधान जितेंद्र भारद्वाज, जय सिंह, भूपेंद्र रेड्डू, विनोद पंघाल आदि मौजूद रहे।

निगम कार्यालय प्रांगण में बैठक करते कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...