ऑक्सफोर्ड स्कूल मतलोडा में चलाया पौधरोपण कार्यक्रम
बरवाला | गांव मतलोडा के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बुधवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूल प्रांगण में फलदार व छायादार पौधे लगाए। पौधारोपण का शुभारंभ कक्षा सातवीं के छात्र मयंक शर्मा ने अपने जन्म दिन पर पौधरोपण कर किया। कार्यक्रम में अपने संबोधन में स्कूल निदेशक राजेंद्र अत्री ने बताया कि पेड़ पौधे लगाने से पर्यावरण तो स्वच्छ रहता ही है इसके अलावा वृक्ष प्राण वायु उत्पादन का भी काम करते हैं। इस मौके पर प्राचार्या अनीता मलिक, कृष्ण शास्त्री आदि मौजूद रहे।