झपटमारी का एक आरोपी काबू
बरवाला | छीना झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक शहर के वार्ड 8 का रहने वाला अरुण है। उसे दौलतपुर मार्ग पर स्थित नहर के नजदीक से बुधवार शाम को गिरफ्तार किया है। पुराना बस अड्डा चौकी प्रभारी इंद्र सिंह गोदारा ने बताया कि पुलिस आरोपित से शहर में हुई अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ कर रही है। आरोपी युवक अरुण ने स्वीकार किया है कि वारदात को अंजाम देने में उसके साथ 2 अन्य युवक भी थे। आरोपी को गुरुवार सुबह अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि 1 मई की रात को करीबन 9 बजे जब महिला सरोज ग्रोवर अपने पार्लर से घर पैदल जा रही थी तब बाइक सवारों ने सरोज का बैग झपट लिया था व मौके से फरार हो गए थे। छीना झपटी के दौरान महिला के बैग से मोबाइल गिर गया था।