गांव खेड़ी बर्की में सिलाई मशीनें वितरित की
गांव खेड़ी बर्की में सिलाई मशीनें वितरित की
बरवाला | गांव खेड़ी बर्की में शनिवार को हरियाणा सरकार की श्रमिक कल्याण योजना के तहत सिलाई मशीनें बांटी गई। इस दौरान 29 महिलाओं को श्रम विभाग की तरफ से सिलाई मशीनें वितरित की गई। इससे पूर्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में भवन निर्माण कामगार यूनियन के तहसील उपप्रधान व ब्लॉक समिति सदस्य कामरेड रामनिवास भुक्कल, अभेराम जांगड़ा, जयपाल भुक्कल, धर्मवीर वर्म आदि मौजूद रहे।