पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थर्मल में अग्निशमन सप्ताह कार्यक्रम शुरू

थर्मल में अग्निशमन सप्ताह कार्यक्रम शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आग रोकथाम पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन करते मुख्य अभियंता वीके सेठी व अन्य।

बरवाला |आरजीटीपीपी खेदड़ थर्मल इकाई के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की अग्निशमन शाखा द्वारा चलाए जा रहे अग्निशमन सप्ताह का शनिवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर थर्मल प्लांट के चीफ इंजीनियर वीके सेठी ने शिरकत की। अग्निशमन कर्मियों ने आग से बचाव करने के उपकरणों से भी उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा बल की अग्निशमन शाखा द्वारा आग रोकथाम पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर समरेश कुमार, आरके वर्मा, एके सेहरा, एसके डागर, मनोज कुमार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...