बैसाखी पर्व पर सामूहिक विवाह का हुअा आयोजन
बरवाला | महाराजा अग्रसेन वेलफेयर सोसायटी की ओर से शनिवार को बैसाखी पर्व पर टोहाना मार्ग स्थित श्री गोपाल योगाश्रम में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर सुभाष बंसल, जगदीश कनोईया ने शिरकत की व नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सोसायटी के प्रधान ईश्वर सिंह, प्रमोद जैन, रामफल मित्तल, साधु राम, मुकेश मित्तल, सुरेश गोयल, मुकेश बंसल, अनूप गोयल, पुरुषोत्तम दास, जय कुमार, जगदीश गोयल आदि उपस्थित रहे।