पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, नहीं किया अंतिम संस्कार

गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, नहीं किया अंतिम संस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव ढाणी खानबहादुर में किराणे की दुकान चलाने वाले 58 वर्षीय भले राम की शराब ठेकेदारों द्वारा हत्या किए जाने के मामले में सोमवार को परिजनों ने मृतक भले राम के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया।

ग्रामीण व परिजनों मामले के आरोपितों को गिरफ्तार किए जाने की मांग कर रहे हैं। दोपहर बाद ग्रामीण गांव की फिरनी पर तंबू गाड़ कर धरना लगा कर बैठ गए। देर शाम तक डीएसपी जयपाल सिंह व थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार भले राम के परिजनों से उसका अंतिम संस्कार किए जाने की अपील करते रहे लेकिन ग्रामीण नहीं मानें। वहीं घटना के विरोध में ग्रामीणों ने देर रात गांव के बाहर खेतों में बने शराब के ठेके में तोड़ कर शराब सहित सामान को बाहर फेंक दिया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई सारी वारदात

किरयाणे की दुकान चलाने वाले भले राम का पुत्र नरेश सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य करता है। ऐसे में भले राम ने भी अपनी दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हुए हैं। शराब ठेकेदारों द्वारा भले राम को दुकान से उठाकर ले जाने व वापिस छोड़ जाने की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

कुछ संदिग्धों को काबू किया है : डीएसपी

डीएसपी जयपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि भले राम की मौत चोटें मारे जाने के चलते हुई है। डीएसपी ने कहा कि मामले के संबंध में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हमलावरों की पहचान कर पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार करेगी।

खबरें और भी हैं...