कार्रवाई सीआईए की टीम ने घेराबंदी कर शेरला के पास दबोचा
कोर्ट रूम में फायरिंग एवं अजय जैतपुरा मर्डर के मामले में वांछित बहल थाना के हार्डकोर अपराधी मिंटू मोडासिया को बुधवार काे गिरफ्तार कर लिया गया। सीआईए भिवानी की टीम ने मुखबिर से सूचना मिलने पर घेराबंदी कर उसे शेरला गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।
अनिल ढाणी केहर की गैंग चलाने वाला मिंटू मोडासिया लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपत नेहरा से भी जुड़ा हुआ है। संपत नेहरा भी कोर्ट रूम में फायरिंग व मर्डर मामले के अलावा ज्वैलर्स के यहां डकैती में वांछित चल रहा है। गौरतलब है कि इसी 17 जनवरी को कोर्ट रूम में फायरिंग व एचएस अजय जैतपुरा की हत्या के मामले में मिंटू मोडासिया वांछित चल रहा है।
हरियाणा सीआईए व राजगढ़ पुलिस पिछले काफी समय से उसकी तलाश में पीछे लगी हुई थी। संपत नेहरा आदि के साथ मिंटू मोडासिया ने उक्त वारदात को अंजाम दिया था। उक्त मामले में पुलिस करीब आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। संपत नेहरा व मिंटू मोडासिया के गिरफ्तार नहीं होने पर पुलिस पर पब्लिक का दबाव बढ़ रहा था, वहीं आरोपी क्षेत्र में अन्य वारदात करने की फिराक में भी लगे हुए थे। पुलिस की सक्रियता के चलते अन्य वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। मिंटू मोडासिया के खिलाफ पिलानी, राजगढ़, चूरू, हमीरवास, भालेरी सहित विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट व अपहरण सहित गंभीर प्रवृति के एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
30 लाख रुपए की डकैती का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
मास्टर माइंड अमन की रिमांड के बाद पेशी आज
भास्कर न्यूज | टोहाना
सीआईए ने 30 लाख रुपये की डकैती मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिला जींद के गांव ठुहाना खेड़ा निवासी करीब 35 वर्षीय संजय उर्फ संजू है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां न्यायाधीश ने उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उक्त मामले में पहले से गिरफ्तार मास्टर माइंड अमन उर्फ सोनू को कुल पांच दिन के रिमांड के बाद गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इन दोनों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ 8 नवंबर की दोपहर रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले बीएसएनएल के सेवानिवृत्त अधिकारी सूरजभान गुप्ता के घर में घुसकर वहां से 30 लाख रुपये की लूट की थी।
आरोपी संजय ने बताया कि योजना बनाने के बाद उन्होंने सूरजभान गुप्ता के घर की रैकी की। रैकी के दौरान हमने देखा कि उसके घर में कौन कौन रहता है कब कौन आता है। उसके बाद उन्होंने मौका देखकर वहां से 30 लाख रुपये लूट लिए। उसने बताया कि घटना के समय वह घर के बाहर बाइक पर खड़ा रहा जबकि उनके तीन अन्य साथी घर के अंदर गए थे। लूट के बाद यहां से भागकर वे बेलरखां नहर पर गए वहां पर उन्होंने लूट की धनराशि का आपस में बंटवारा कर लिया तथा अपने अपने गंतव्य की ओर निकल लिए।
कोर्ट रूम में फायरिंग और अजय जैतपुरा मर्डर केस में वांछित हार्डकोर अपराधी मिंटू मोडासिया गिरफ्तार
टोह लेने आया था धरा गया
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी संजय यहां पर यह पता लगाने आया था कि मामले में क्या चल रहा है। इस दौरान मंगलवार को उन्हें गुप्त सूचना मिली कि संजय वाल्मीकि चौक पर खड़ा हुआ है। उन्होंने उसे काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से घटना में प्रयोग की गई बाइक, पिस्तौल व नकदी बरामद की जाएगी।
परिवार के कर्ज ने अपराध में धकेला
डीएसपी जोगेंद्र शर्मा व सीआईए प्रभारी जय भगवान ने बताया कि पूछताछ में संजय ने बताया कि वह कुछ समय पूर्व टोहाना में शराब के ठेके पर नौकरी कर चुका है। उस दौरान उसकी जमालपुर शेखां निवासी एक आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति से मुलाकात हुई। उसने बताया कि चूंकि उसके परिवार पर लाखों रुपये का कर्ज हो गया था उसे चुकाने के लिए उसे काफी रुपयों की जरूरत थी। जब उसकी जमालपुर वाले लड़के से बात हुई तो उसने उसे यहां बुला लिया। उसके बाद उन्होंने अमन उर्फ सोनू के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया।
स्वच्छता के लिए शुरू किया शहरी स्वराज अभियान, 5 मई तक चलेगा
हांसी | नगर परिषद ने स्वच्छता के लिए शहरी स्वराज अभियान शुरू किया गया। पहले दिन अभियान की शुरुआत पुराना कचहरी चौक से उमरा गेट तक की गई। अभियान 5 मई तक चलाया जाएगा। नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर दीपक झांब ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिदिन शहर के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत लोगों को सफाई के साथ साथ खुले में शौच मुक्त के बारे में जागरूक किया जाएगा।
अभियान के दौरान पूर्व पार्षद रिंकू सैनी, एमई जयवीर सिंह, एमई देवेंद्र गक्खड़, पार्षद अजय सैनी, पार्षद प्रतिनिधि सीटू मुंजाल, राजेंद्र दुआ, भूप सिंह व अन्य लोग मौजूद थे। अभियान के दौरान सफाई भी करवाई गई।
व्यापारी को भी दी थी धमकी
तहसील के गांव रामपुरा में एक व तीन फरवरी को बिल्डिंग मैटीरियल का कारोबार करने वाले व्यापारी को 20 लाख रुपये देने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले ने अपने आप को मिंटू मोडासिया बताया था। उक्त घटना के बाद पुलिस द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई थी व रामपुरा के बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।
स्कॉर्पियो से भागने की फिराक में था मिंटू: रविंद्र
सीअाईए इंचार्ज रविंद्र ने बताया कि मिंटू उस समय स्कॉर्पियो से भागने की फिराक में था। उसे उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक 315 बोर का पिस्तौल व एक डोगा बंदूक बरामद की है।
शहरी स्वराज अभियान के तहत शहर में सफाई अभियान चलाते नप कर्मचारी।
बरवाला में भी अभियान की हुई शुरुआत
बरवाला | स्वच्छता अभियान के मद्देनजर नगर पालिका द्वारा बुधवार को शहरी स्वराज अभियान के तहत शहर के टोहाना मार्ग से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। शहरी स्वराज पखवाड़े के दौरान यह अभियान 18 अप्रैल से 5 मई तक चलाया जाएगा। अभियान में नगर पालिका चेयरपर्सन प्रोमिला बादल, मार्केट कमेटी चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू ने शहर के टोहाना मार्ग से भाजपा कार्यकर्ताओं, नगर पार्षदों व नगर पालिका के सफाई कर्मियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।
स्कूलों में नोटिस बोर्ड पर लिखे जाएंगे दिव्यांगों के अधिकार
भास्कर न्यूज | भिवानी
दिव्यांगों के लिए पारित किए गए नए अधिनियम के तहत अब प्रत्येक सरकारी व प्राइवेट स्कूल के बाहर बोर्ड लगाने होंगे और उन बोर्डों पर दिव्यांगों के अधिकारों का ब्योरा देना होगा। साथ ही किसी भी कठिनाई के समय उनके निदान के लिए संबंधित अधिकारी का नंबर भी लिखना जरूरी है। राज्य परियोजना निदेशक की ओर से जिला के शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए पत्र में बताया है कि अगर इनकी अनुपालना नहीं होती है तो कार्रवाई भी की जा सकती है। कोई भी स्कूल दिव्यांगों को दाखिले से भी मना नहीं कर सकते हैं।
दरअसल ज्यादातर दिव्यांगों को जानकारी नही है कि नए अधिनियम राइट टू पर्सन विद डिसएबिलिटी एक्ट-2016 के अनुसार दिव्यांगता श्रेणी का दायरा 7 से बढ़ाकर 21 हो गया है। दिव्यांग विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को इसका पूर्ण ज्ञान नहीं है। उन्हें अधिनियम का पूरा फायदा मिले, इसलिए यह कदम उठाया गया है।
‘मीटर रीडिंग और बिल वितरण ठेके पर देने से कर्मचारी व उपभोक्ता परेशान’
हांसी | सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबद्ध ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की यूनिट हांसी की कार्यकारिणी की बैठक रेस्ट हाउस में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य प्रेस सचिव सुरेंद्र यादव और सर्कल सचिव जगमेंद्र पूनिया ने कहा कि बिजली निगमों में राज्य सरकार लगातार फ्रेंचाइजी ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दे रही है। खाली पड़े पदों पर स्थाई भर्ती का प्रबंध न करते हुए बेरोजगार युवाओं को अप्रेंटिस के नाम पर नाम मात्र स्टायफंड देकर शोषण कर रही है।