पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बरवाला में भी अभियान की हुई शुरुआत

बरवाला में भी अभियान की हुई शुरुआत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छता अभियान के मद्देनजर नगर पालिका द्वारा बुधवार को शहरी स्वराज अभियान के तहत शहर के टोहाना मार्ग से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई।

शहरी स्वराज पखवाड़े के दौरान यह अभियान 18 अप्रैल से 5 मई तक चलाया जाएगा। अभियान में नगर पालिका चेयरपर्सन प्रोमिला बादल, मार्केट कमेटी चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू ने शहर के टोहाना मार्ग से भाजपा कार्यकर्ताओं, नगर पार्षदों व नगर पालिका के सफाई कर्मियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान प्रोमिला ने कहा कि नियमित सफाई से जहां हमारे शहर की सुंदरता बढ़ेगी, वहीं बीमारियों से निजात मिलेगी। इससे पहले उन्होंने दुकानदारों से अपना कचरा इधर-उधर फेंकने की बजाय डस्टबिन में डालने का आह्वान किया। इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि पंकज बादल, पार्षद जगदीश गुलाटी, भाजपा कार्यकर्ता राजेश कुमार, सफाई निरीक्षक अमीचंद सैनी, भवन निरीक्षक संदीप बेनीवाल, दरोगा पाला राम, भीरा राम, बबलू, जितेंद्र आदि उपस्थित थे।

शहरी स्वराज अभियान के दौरान सफाई की शुरुआत की गई।

खबरें और भी हैं...