शतरंज स्पर्धा: सीनियर वर्ग में यश व जूनियर में गौतम प्रथम
शहर के हांसी मार्ग पर स्थित बजाज गुरुकुल सीनियर सेकंडरी स्कूल में दो दिवसीय शतरंज खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। यह जानकारी देते हुए डीपीई सोमवीर कलकल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्कूल के 110 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों में कार्रवाई गई। इसमें सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में हुई। इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में यश बंसल ने प्रथम स्थान, पुलकित, केश व धारा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जबकि गौरव और अमित आजाद ने तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कक्षा 8 वीं के गौतम पहले, गुरुदत्त दूसरे व कक्षा 7 वीं के अमित तीसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर वर्ग में कक्षा 5 वीं के सुमित ने पहला स्थान पाया जबकि कोमल दूसरे व परितोष को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा हिमांशु, अरमान, शिवम, अंकुर व ओवल आदि बच्चों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। स्कूल निदेशक अश्वनी बजाज ने बच्चों को शतरंज का खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसीपल सुषमा बजाज, रवि गावरी, विनोद शर्मा, मंदीप, सुमित पूनिया, सुमन जावा, महक मुटरेजा, स्वीटी शर्मा, अमरजीत रोहिला, पूनम बूरा आदि मौजूद रहे।
बजाज गुरुकुल में हुआ आयोजन, प्रतियोगिता में 110 बच्चों ने की शिरकत