पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हत्या आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिले ग्रामीण

हत्या आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिले ग्रामीण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला | ढाणी खानबहादुर में एक माह पहले किरयाणे की दुकान के संचालक भले राम की हत्या के सभी आरोपितों को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीण एसपी मनीषा चौधरी से मिले। संघर्ष समिति के प्रवक्ता देशराज वर्मा व अन्य ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस ने मामले के संबंध में अभी तक 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है लेकिन अन्य आरोपी अभी भी खुले में घूम रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस प्रशासन को आरोपितों के नाम भी दे दिए गए हैं लेकिन पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही। एसपी मनीषा चौधरी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि एसआईटी मामले की छानबीन कर रही है। आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं...