लक्ष्मी विहार कॉलोनी से बाइक ले गए चोर
बरवाला। शहर के लक्ष्मी विहार कॉलोनी में घर के बाहर खड़े बाइक पर चोरों ने रविवार रात को हाथ साफ कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में साहिल जैन ने कहा है कि वह पैशन प्रो बाइक पर सवार होकर लक्ष्मी विहार कॉलोनी में गया था। इस दौरान उसने अपने बाइक को एक घर के बाहर खड़ा कर दिया। बाद में बाइक को संभाला तो वह मौके से गायब था। बाद में मामले की सूचना उसने पुलिस को दे दी।