पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यकर्ता मेहनत से जनता के बीच काम करें, अगली सरकार गठबंधन की होगी

कार्यकर्ता मेहनत से जनता के बीच काम करें, अगली सरकार गठबंधन की होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की अनाज मंडी में स्थित श्रीकृष्णा धर्मशाला में सोमवार को इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में बसपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान सांसद दुष्यंत चौटाला ने अपने संबोधन में कहा इनेलो-बसपा गठबंधन को लेकर पूरे प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। कार्यकर्ता इसी उत्साह के साथ देहात व शहर में बूथ वाइज लोगों को पार्टी के साथ जोड़ें। विपक्षी पार्टियों पर बोलते हुए सांसद ने कहा कि इस गठबंधन से कांग्रेस व भाजपा का मनोबल गिरा है। कार्यकर्ताओं से आहवान करते हुए सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए जुट जाएं। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव लोकसभा के हों या विधानसभा के सरकार आपकी बनने वाली है। उन्होंने कहा कि इनेलो कार्यकर्ता पूरी मेहनत व लगन से जनता के बीच काम करें। दुष्यंत चौटाला ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिकनी चुपड़ी बातें छोड़कर आम आदमी को आसमान छूती कीमतों से राहत देने का काम करें। उन्होंने कहा कि आंकड़ों की बाजीगरी में माहिर भाजपा सरकार महंगाई की दर को एक अंक में दर्शा कर अपनी पीठ ठोंकती है। सरकार में बैठे लोगों को पेट्रोल व डीजल की बेतहाशा बढ़ रही कीमतें क्यों नहीं दिखाई दे रही। सांसद ने कहा कि बड़ी बड़ी बातें करने वाले मुख्यमंत्री जनता के गाढ़े खून पसीने की कमाई से विदेश में जाकर सैर सपाटे कर रहे हैं और प्रदेश में आकर राहगिरी में डीजे की धुन पर मस्ती कर रहे हैं और गुल्ली डंडा खेलकर जनता के घावों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष राजेंद्र लितानी, विधायक वेद नारंग, अनूप धानक, बसपा के जिलाध्यक्ष राज कपूर पाली, सचिव रामफल बौद्ध, इनेलो हल्काध्यक्ष सत्यवान बिचपड़ी, बलराज सातरोड, रणधीर पूनिया, डॉ.अनंत राम, राजू भगत, धीरा जाट आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...