बरवाला | भारत र| राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर सोमवार को गांव गैबीपुर में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से श्रद्धांजलि सभा हुई। अध्यक्षता संगठन के जिला संयोजक सज्जन गैबीपुर ने की। मुख्यवक्ता के तौर पर एडवोकेट राजेश श्योकंद ने शिरकत की। कार्यक्रम में गोपीराम नलवा, नरेंद्र रेखी, पारस, भीम सिंह, सज्जन खटक, सुरेश खटक, पंच रामफल, पंच भीम सिंह बेनीवाल, मनमोहन बेनीवाल, रामकुमार नायक, चांदी नायक आदि उपस्थित रहे।