बरवाला | सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित अग्निशमन एवं नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन करते हुए थाली व चम्मच बजाते हुए शहर की गलियों व सड़कों पर सरकार का विरोध करते दिखे। एसकेएस के ब्लॉक प्रधान वजीर सरोहा ने ऐलान किया कि जब तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होता वे आंदोलन जारी रखेंगे। सोमवार को धरने की अध्यक्षता प्रधान सुरेश कुमार ने की। धरने पर पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी यूनियन के प्रधान प्रीतम सिंह, बिजली निगम से संगठन सचिव कुलदीप सिंह, पीडब्लूडी यूनियन के प्रधान सुभाष, अजमेर, सर्व कर्मचारी संघ के सचिव रामफल सिंह, पूर्व प्रधान मोहन लाल, अग्निशमन से प्रधान दीपक ग्रेवाल, सचिव चांद राम आदि ने भी धरने पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर फूल कुमार, जैन सिंह, धनपति, खजानी, रामरती, अंग्रेजो, सन्नी, राजेश लोट आदि मौजूद रहे।