डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी अाज
बरवाला | भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की स्थानीय शाखा के सदस्यों की बैठक संजय भादड़ की अध्यक्षता में वाल्मीकि चौपाल में हुई। इस दौरान 14 अप्रैल को शहर के वार्ड 8 की वाल्मीकि चौपाल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। वीर सुधीर नूर ने बताया कि इस मौके पर बाबा साहेब के जीवन पर आधारित एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।