पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भीम आर्मी ने अंबेडकर जयंती पर निकाली शोभा यात्रा

भीम आर्मी ने अंबेडकर जयंती पर निकाली शोभा यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीम आर्मी के तत्वाधान में शहर में शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जयंती के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा सरहेड़ा मार्ग पर बनी श्री रविदास धर्मशाला से प्रारंभ हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करते डीएसपी जयपाल सिंह व ह्यूमन राईट मामलों के वकील रजत कंसल ने यात्रा को तिरंगा दिखाकर रवाना किया। शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए यात्रा में शामिल लोग गांव देवीगढ़ पूनिया पहुंचे। यहां भारी संख्या में लोगों ने डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मंच संचालन बसाऊ राम सिंहमार ने किया। डीएसपी जयपाल सिंह ने कहा कि हमें बाबा साहेब डॉ.भीम राव अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें आपसी भाईचारे को बढ़ाने पर जोर देना होगा।

शोभा यात्रा को तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना करते डीएसपी जयपाल सिंह।

खबरें और भी हैं...