पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाबड़ा में करियर सेमिनार में बच्चों को किया जागरूक

पाबड़ा में करियर सेमिनार में बच्चों को किया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवोदय विद्यालयों के छात्र आज हर क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए एक तरफ जहां लोगों को जागरूक किया जा है वहीं ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण कर पर्यावरण पहरी का फर्ज भी निभा रहे हैं। यह बात नवोदय विद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व छात्र प्रधान लक्ष्मण श्योराण ने अपने संबोधन में कही।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व नवोदियन छात्रों ने बच्चों को कैरियर संबंधी जानकारी दी। पूर्व छात्रों के संगठन नवोदय शक्ति के प्रेस प्रवक्ता अजय लोहान ने कहा कि नवोदय विद्यालयों में पढ़कर छात्र केवल समाजसेवा के बारे में ही नहीं सीखता बल्कि इससे उनके व्यक्तित्व का भी चहुंमुखी विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का उज्ज्वल भविष्य बनाने में नवोदय स्कूल आज मील के पत्थर की भूमिका निभाकर सबसे बड़े प्लेसमेंट हब के रूप में उभरा है। इस अवसर पर प्रिंसिपल महेंद्र राम, कुलदीप, सतीश, प्रदीप, प्रदीप शर्मा, रणदीप, प्रमोद, अमित, राधेश्याम व पवन बरवड़ आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...