बरवाला | शहर के पुराने जलघर के वाटर टैंकों से
बरवाला | शहर के पुराने जलघर के वाटर टैंकों से इन दिनों दूषित पानी घरों में सप्लाई हो रहा है। जलापूर्ति विभाग द्वारा दूषित पेयजल की सप्लाई से क्षेत्रवासियों में खासी नाराजगी है। क्षेत्र के पार्षद कालू राम, पार्षद राहुल कुमार, धर्म सिंह लांग्यान, सुरेश कुमार, संदीप, पूर्व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रतनलाल भौरिया, गौरव, संजय, रामनिवास सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने बताया कि स्थानीय जलघर के वाटर टैंकों में गंदगी भरी हुई है।