पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ढाणी खानबहादुर में दुकानदार की हत्या

ढाणी खानबहादुर में दुकानदार की हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव ढाणी खानबहादुर में किरयाणे की दुकान चलाने वाले 58 वर्षीय भले राम की रविवार रात को हत्या हो गई। आरोप है कि भले राम को गांव में शराब का ठेका चलाने वाले करीबन 10 लोग कार में अपहृत कर ले गए। कुछ समय बाद उसे मृत अवस्था में दुकान के सामने गिरा कर चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक को बरामद किया है। पुलिस ने मामले के संबंध में कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मृतक भले राम के बेटे नरेश ने बताया कि उसका पिता गांव में स्वयं के घर में बनी दुकान में ही किरयाणे का सामान बेचता है। रविवार शाम को करीबन 7 बजे कार व बाइक पर सवार होकर आए करीबन 10-12 लोग जो कि शराब ठेकेदार हैं उसके पिता भले राम को दुकान से उठाकर कार में डाल कर ले गए।

करीबन एक घंटे बाद भले राम को अपहृतकर्ता वापस मृत हालत में दुकान के सामने गली में गिरा कर चले गए। इसी बीच जब परिजनों ने भले राम को संभाला तो वह बेसुध हालत में था। परिजन भले राम को बरवाला के नागरिक अस्पताल में ले आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि शनिवार को भी गांव खरक पूनिया में शराब ठेकेदारों द्वारा लड़ाई झगड़ा करने का मामला सामने आया था।

िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है

खबरें और भी हैं...