पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ.सुशील बंसल बने अखिल भारतीय सेवा संघ के प्रधान

डॉ.सुशील बंसल बने अखिल भारतीय सेवा संघ के प्रधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला | अखिल भारतीय सेवा संघ हरियाणा शाखा बरवाला की बैठक रविवार को सेतिया स्टील इंडस्ट्रीज के कार्यालय में हुई। अध्यक्षता शाखा संरक्षक ओम प्रकाश वधवा ने की। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में प्रांतीय संयोजक विनोद धवन व महेंद्र सेतिया उपस्थित रहे। इस दौरान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन आगामी एक वर्ष के लिए किया गया। डॉ.सुशील बंसल को दूसरी बार सेवा संघ का प्रधान चुना गया। हेमंत शर्मा को सचिव, कमल कक्कड़ को कोषाध्यक्ष व ओपी वधवा को शाखा संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा केवल कृष्ण आर्य को सलाहकार, सतीश गोयल व नरेंद्र चुघ को उपप्रधान, सौरव मित्तल को सचिव, राजदीप नैन व विजेंद्र सांगवान सहकोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी के सदस्य के तौर पर हर्ष भारती, वेदप्रकाश गर्ग, राकेश मित्तल, विनोद मित्तल, विरेंदर शर्मा व हेमराज शर्मा को लिया गया।

खबरें और भी हैं...