- Hindi News
- National
- 5 गांवों में स्वच्छता अभियान चलाएंगे फिरोज गांधी महाविद्यालय के विद्यार्थी
5 गांवों में स्वच्छता अभियान चलाएंगे फिरोज गांधी महाविद्यालय के विद्यार्थी
5 गांवों में स्वच्छता अभियान चलाएंगे फिरोज गांधी महाविद्यालय के विद्यार्थी
मंडी आदमपुर सिटी | फिरोज गांधी मेमोरियल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थी आदमपुर खंड के गांवों में जाकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। इस दौरान विद्यार्थी घर-घर जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे। इसके लिए आदमपुर खंड के पांच गांवों का चयन किया गया है। जिसके तहत खारा बरवाला, किशनगढ़, सदलपुर, गांव आदमपुर व जवाहर नगर को इस अभियान के लिए चयनित किया गया है। महाविद्यालय के प्रवक्ता विनोद सिंगला ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत इंटर्नशिप 2018 के अंतर्गत महाविद्यालय के 50 विद्यार्थियों को पंजीकरण किया गया है एवं पांच गांवों को चयन किया गया है।