झपटमारी का एक आरोपी गिरफ्तार
झपटमारी का एक आरोपी गिरफ्तार
बरवाला | शहर में लगातार हो रही छीना झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक शहर के वार्ड 8 का रहने वाला अरुण है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में युवक ने छीना झपटी की वारदात कबूल की है। पुलिस ने अरुण को दौलतपुर मार्ग पर स्थित नहर के नजदीक से बुधवार शाम को गिरफ्तार किया है। पुराना बस अड्डा चौकी प्रभारी इंद्र सिंह गोदारा ने बताया कि पुलिस आरोपित से शहर में हुई अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ कर रही है। इंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक अरुण ने स्वीकार किया है कि वारदात को अंजाम देने में उसके साथ 2 अन्य युवक भी थे। आरोपी को गुरुवार सुबह अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि 1 मई की रात को जब महिला अपने पार्लर से घर पैदल जा रही थी तब बाइक सवारों ने सरोज का बैग झपट लिया था व मौके से फरार हो गए थे। छीना झपटी के दौरान महिला के बैग से उसका मोबाइल फोन गिर गया था।