बैठक में हरियाणा अग्रवाल संगठन की कार्यकारिणी गठित, अशोक बने प्रधान
उकलाना मंडी | हाल ही में नगर के अग्र बंधुओं के साथ हरियाणा अग्रवाल संगठन का गठन किया गया। जिसके लिए सर्वसम्मति से अशोक गर्ग का नाम संगठन के प्रधान के रूप में चुना गया। वहीं, महाराजा अग्रसेन पार्क में मंगलवार रात हरियाणा अग्रवाल संगठन की एक विशेष बैठक बुलाई गई जिसमें संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। संगठन के प्रधान अशोक गर्ग ने बताया कि संदीप अग्रवाल व सुशील सिंगला को उपप्रधान, राकेश बंसल सचिव, सह सचिव अंकुर गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष महेंद्र गोयल डाकखाना वाले को बनाया गया है। वहीं, सलाहकार कमेटी में नवीन बंसल, सत्यभूषण बिंदल, रमेश गोयल, निरंजन दहमणिया, तरसेम बरवाला, सज्जन मित्तल को शामिल किया गया है। संगठन की कार्यकारिणी गठित होने के बाद सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रधान की अगुवाई में यह फैसला लिया कि अतिशीघ्र उकलाना में एक अग्र सम्मान समारोह व कवियित्री सम्मेलन संगठन के तत्वावधान में करवाया जाएगा।
हरियाणा अग्रवाल संगठन की कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी व सदस्य।