पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरोपियो ंपर कार्रवाई की मांग को लेकर दिया धरना

आरोपियो ंपर कार्रवाई की मांग को लेकर दिया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुलखनी | गांव घिराय के जयबीर बूरा ने गुरुवार को भाटला चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह और शराब ठेकेदार सुजेंद्र मलिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हांसी बरवाला मार्ग पर सिंघवा गांव के मेन बस स्टैंड पर तंबू गाड़कर धरना शुरू कर दिया। घिराय गांव के जयबीर बूरा का आरोप है कि भाटला चौकी इंचार्ज एसआई बलवीर सिंह और शराब ठेकेदार सुजेंद्र मलिक ने मिलकर उसे फंसाने की साजिश रची, पीड़ित ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई जांच नहीं की गई बल्कि चौकी इंचार्ज का तबादला कर दिया गया। आरोप है कि दिसम्बर 2017 में उसके घर में रखी धान की फसल की तीन लाख आठ हजार रुपये की नकदी घर से बरामद कर अभी तक वापस नहीं की।

खबरें और भी हैं...