पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूसरे दिन भी कर्मियों ने पुलिस की मौजूदगी में उठाया कचरा

दूसरे दिन भी कर्मियों ने पुलिस की मौजूदगी में उठाया कचरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पालिका के सफाई कर्मियों व दमकल कर्मचारियों का पालिका कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को 9 वें दिन भी जारी रहा। धरनारत कर्मचारियों द्वारा नपा कार्यालय पर ताला जड़ने के बाद लगातार तीसरे दिन भी यहां कामकाज पूरी तरह ठप रहा। नगर पालिका कार्यालय में ताला बंदी के चलते लोग अपने कार्यों के लिए तीसरे दिन भी नगर पालिका कार्यालय के चक्कर लगाते रहे। इसके अलावा सरकारी कार्य भी प्रभावित ही रहे। 9 वें दिन के धरने की अध्यक्षता सुरेश भादड़ ने की। धरने का संचालन फायरमैन सुनील मुगलपुरा ने किया।

धरने पर बैठे कर्मचारियों को सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र मान ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं करती तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उन्होंने कर्मचारियों से उनके हकों की लड़ाई को जारी रखने को कहा। इस दौरान नपा सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान जितेंद्र, वेद प्रकाश, जैन सिंह, सोमनाथ, अग्निशमन विभाग से बसाऊ राम, चांद राम, राजवीर सिंह, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, सुरेंद्र आदि ने धरनारत लोगों को संबोधित किया।

इस मौके एसकेएस के ब्लॉक प्रधान वजीर सरोहा ने अपने संबोधन में सरकार को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार समय रहते कर्मचारियों की मांगें मान ले अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

खबरें और भी हैं...