पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खरक पूनिया में साप्ताहिक योग शिविर का हुआ समापन

खरक पूनिया में साप्ताहिक योग शिविर का हुआ समापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला | गांव खरक पूनिया के महिला खेल ग्राउंड में चल रहे पंचगव्य एवं योग शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। अभिनव गुरुकुल के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे। शिविर में ग्रामीणों ने कहा कि योग के लाभ को देखते हुए वे योग कक्षा को गांव में लगातार चलाते रहेंगे। किसान नरेंद्र ने किसानों को जैविक खेती करने की सलाह देते हुए जैविक खेती के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि किसान जहरीली कीटनाशक दवाईयों को उपयोग न करें। शिविर में पंचगव्य डाॅ.राम कुमार द्वारा गिलोही की बेल से डेंगू व बुखार के उपचार का वर्णन किया। शिविर को लेकर ग्रामीणों ने राजीव दीक्षित स्वदेशी संस्था के पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वीरेंद्र, बिजेंद्र, पंकज, नूनिया राम, दीपक, प्रदीप, राजा राम, सुभाष, सुनीता, मधु, निर्मल आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...