बरवाला | इंडियन नेशनल लोकदल के बरवाला शहर के कार्यकर्ताओं की एक बैठक 21 मई को श्री कृष्णा धर्मशाला में शाम 4 बजे होगी। यह जानकारी देते हुए इनेलो के हलकाध्यक्ष सत्यवान बिचपड़ी ने बताया कि मीटिंग में दुष्यंत चौटाला कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगे। इस अवसर पर इनेलो के जिलाध्यक्ष राजेंद्र लितानी, विधायक वेद नारंग व शीला भ्याण भी मौजूद रहेंगी।