पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेत में बने कमरे से चक्की व टयूबवेल की मोटर चोरी

खेत में बने कमरे से चक्की व टयूबवेल की मोटर चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेत में बने कमरे से चक्की व टयूबवेल की मोटर चोरी

बरवाला | टोहाना मार्ग पर सतलोक आश्रम के पास एक खेत में बने कमरे से चोरों ने हजारों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 10 में रहने वाली कंचन जांगड़ा ने कहा है कि टोहाना मार्ग पर उसका खेत है। 15 मई की शाम करीब 7 बजे जब वह अपने खेत में गई तो वहां बने कमरे का ताला टूटा हुआ था। जब उसने कमरे में रखा सामान संभाला तो एक आटा चक्की, एक टयूबवेल की मोटर व करीबन 60 फीट थ्री फेज की केबल गायब मिली। आसपास के किसानों से इस बारे पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में मामले की सूचना कंचन ने पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...