पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुगाना से शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने किया हंगामा, एक युवक को धुना

बुगाना से शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने किया हंगामा, एक युवक को धुना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला थाना क्षेत्र के गांव बुगाना में रविवार देर शाम ग्रामीणों ने शराब ठेका खोलने का विरोध किया।

ग्रामीणों ने कहा कि ठेके पास अराजक तत्व एकत्रित होते हैं। जिससे गांव की महिलाओं को आने-जाने में समस्या होती है। जानकारी के अनुसार शराब की तस्करी की सूचना मिलने के बाद बरवाला पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि ठेका दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। गांव की महिलाओं ने ने ठेके को आग लगाने तक की धमकी दे डाली। इसी बीच एक युवक को भी महिलाओं ने धुन डाला जो सामान्य अस्पताल में भर्ती है। जांच अधिकारी शेष कर्ण ने बताया की कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। मामले की जांच चल रही है। हमें सूचना मिली थी कि यहां पर गांव में अवैध शराब की तस्करी हो रही है। इस हिसाब से हमने रेड मारी थी। गांव के सरपंच अमित सिलन ने कहा कि कुछ लोगों ने विरोध जरूर किया था। पूरी जानकारी मुझे पता नहीं है।

ठेका जलाने की दी धमकी : सुरेंद्र कोहली

गांव में एक घर के लोग अवैध शराब बेचते थे उसकी सूचना एक्साइज को दी गई थी। पुलिस ने छापा मारा तो कुछ वहां की महिलाओं ने हमारे ठेके पर आकर हल्ला बोल दिया और धमकी देने लगे कि यहां से ठेके को उठाओ नहीं तो आग लगा देंगे। मैंने बरवाला थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह नैन को इतला दी तो पुलिस मौके पर थी। सुरेंद्र कोहली, शराब ठेकेदार।

हंगामे के दौरान ठेके के सामने एकत्रित भीड़।

खबरें और भी हैं...