बरवाला | समाजसेवी संस्था रोट्रेक्ट क्लब ने रविवार को अग्रोहा मार्ग चौक पर मीठे पानी की छबील लगाई। इस दौरान राहगीरों ने मीठे पानी पीकर गर्मी के मौसम में अपनी प्यास बुझाने का काम किया। क्लब के प्रधान रोहित वधवा ने बताया क्लब इस वर्ष समाज सेवा के लिए दस प्रोजेक्ट लगाने का काम करेगी। इस मौके पर क्लब के सचिव तुषार वधवा, कैशियर दीपक रहेजा, करण बजाज, गौरव रहेजा, विकास तनेजा, सौरभ कामरा, पंकज वलेचा, शफी कामरा, सुनील चुघ, विशाल कथूरिया , पंकज कक्कड़, साहिल मदान, रितिक नारंग आदि मौजूद रहे।